देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

खेल का खेल

हार और जीत
भोगते हैं तीनों ही - अनाड़ी, जुगाड़ी और खिलाड़ी।
अनाड़ी को हारने पर
आती है शर्म।

जुगाड़ी
गुस्साता है,
लेकिन
खिलाड़ी हार से भी
कुछ नया
सीख जाता है;
इसलिए
हारकर भी जीत जाता है।

खेल हार-जीत में नहीं है
खेल ये है कि आप -
खेल खेलते हैं।

- रोहित कुमार 'हैप्पी'

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।