यदि हम अंग्रेजी दूसरी भाषा के समान पढ़ें तो हमारे ज्ञान की अधिक वृद्धि हो सकती है। - जगन्नाथप्रसाद चतुर्वेदी।

सिंगापुर से हिंदी पत्रिका का प्रकाशन आरम्भ

जनवरी, 2018:   सिंगापुर से पहली हिंदी पत्रिका 'सिंगापुर संगम' का प्रकाशन जनवरी-मार्च अंक से आरम्भ हुआ है । इस त्रैमासिक पत्रिका का संपादन डॉ संध्या सिंह कर रही हैं ।

भाषा पर बल देते हुए पत्रिका के संपादकीय में लिखा गया है, " भाषा हमारा अस्तित्व है। इस अस्तित्व को सँजो रखने की ज़िम्मेदारी भी हमारी ही है ।  पत्र-पत्रिकाएँ विचारों के माध्यम से दुनिया से संबंध स्थापित करती हैं । यह पत्रिका भी इसी कड़ी का हिस्सा है ।

सिंगापुर में हिंदी बोलने व समझाने वालों का इतिहास लंबा है।  सिंगापुर के  'लिटिल इंडिया' से भला कौन परिचित नहीं?  अब इस पत्रिका के माध्यम से सिंगापुर का 'छोटा भारत' भी 'विश्व ग्राम'  में सम्मिलित हो गया है।  

सभी हिंदी प्रेमी 'सिंगापुर संगम' को उनकी वेब साइट या ई-मेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं -

वेब साइट:  www.singaporesangam.com

ई-मेल:      sangam.singapore@gmail.com

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।