मुस्लिम शासन में हिंदी फारसी के साथ-साथ चलती रही पर कंपनी सरकार ने एक ओर फारसी पर हाथ साफ किया तो दूसरी ओर हिंदी पर। - चंद्रबली पांडेय।
प्रवासी भारतीय दिवस पर गूगल डूडल  (विविध)  Click to print this content  
Author:रोहित कुमार हैप्पी

इस बार प्रवासी भारतीय दिवस पर गूगल ने भी अपना डूडल 'प्रवासी भारतीय वैज्ञानिक'  स्व० डॉ. हरगोबिन्द खुराना को समर्पित किया है।


गूगल डूडल


डॉ. हरगोबिन्द खुरानाका जन्म 9 जनवरी 1922 को रायपुर (अब पाकिस्तान) में हुआ था।  1945 तक आप भारत में रहे। इसके बाद आप उच्च शिक्षा हेतु विदेश चले गए।  विभिन्न देशों में अपनी सेवाएं देने का पश्चात् आप अमरीका में बस गए व वहीं के नागरिक हो गए। 1968 में आपको 'औषधि' विज्ञान के अंतर्गत नोबल पुरस्कार मिला था। आपको यह पुरस्कार 2 अन्य वैज्ञानिकों के साथ संयुक्त रूप में मिला था। आपने आण्विक जीव विज्ञान (मॉलीक्यूलर बॉयोलॉजी)के क्षेत्र में कम किया। 9 नवंबर 2011 को अमरीका में आपका निधन हो गया।


यह डूडल पुणे के चित्रकार 'रोहन शरद धोत्रे' ने बनाया है। रोहन इस समय बैंगलोर में कार्यरत हैं।


9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) के रूप में मान्यता दी गई है।  इसी दिन 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे।


प्रस्तुति: रोहित कुमार 'हैप्पी'
चित्र: गूगल डूडल

Previous Page
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें