मैं नहीं समझता, सात समुन्दर पार की अंग्रेजी का इतना अधिकार यहाँ कैसे हो गया। - महात्मा गांधी।

हरी सब्जियॉं

हरी सब्जियों के बड़े गुण,
दादा सदा रटते ये धुन।

घीया, कद्दू जो हैं खाते,
ऐनक को हैं दूर भगाते।

लाल चुकन्दर, गाजर, टमाटर,
इन्हें खाओ जी भर भर कर ।

सेहत का है इनमें खजाना,
खाने में न करो बहाना।

मेथी, पालक से मुंह न मोड़ो,
तंदरूस्ती से नाता जोड़ो।

खीरा, ब्रोकोली, ककड़ी अपनाओ,
सलाद का भी मजा उठाओ।

बच्चो हरी सब्जियॉं खाओ,
अपनी सेहत खूब बनाओ।।

- डॉ सुनील बहल
  ई-मेल: drsunilbehl@yahoo.co.in

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।