भाषा देश की एकता का प्रधान साधन है। - (आचार्य) चतुरसेन शास्त्री।

डॉ. नामवर सिंह का 90वां जन्म-दिवस समारोह

Namvar Singh

नयी दिल्ली 27 जुलाई:  हिन्दी साहित्य के प्रख्यात आलोचक डॉ. नामवर सिंह के 90वें जन्मदिवस पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में 28 जुलाई को आयोजित समारोह का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे तथा केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री महेश शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। नामवर सिंह हिंदी के प्रतिष्ठित आलोचक हैं। आपका जन्म 28 जुलाई 1927 को जीयनपुर, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में हुआ था।

डॉ. नामवर सिंह  के जन्मोत्सव समारोह में देश भर के जाने माने विद्वान भाग लेंगे।

दिन भर चलने वाले इस समारोह में ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता रघुवीर चौधरी, भालचंद्र नेमाडे और केदार नाथ सिंह के अलावा निर्मला जैन, विश्वनाथ त्रिपाठी और मैनेजर पाण्डेय, महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश्वर मिश्र, पूर्व कुलपति विभूति नारायण राय, रामबहादुर राय, अच्युतानंद मिश्र, पद्मा सचदेव, हरिमोहन शर्मा, एस आर किदवई आदि भाग लेंगे।

 

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।