देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

मुलायम लचीला की-बोर्ड

कीवी वैज्ञानिकों ने कम्प्युटर के लिए रबड़ से बने 'मुलायम व लचीले की-बोर्ड' का निर्माण किया है। यह की-बोर्ड लचीला है और गिर जाने पर गेंद की भांति उछलता है।

ऑकलैंड विश्वविद्यालय की बोयोमिमेटिक्स लैब (Biomimetics Lab) के शोधकर्ताओं के अनुसार यह रबर की एक पतली शीट के साथ बनाया गया है और यह लचीला की-बोर्ड किसी भी वस्तु पर लपेटा जा सकता है।

शोधकर्ताओं  में से एक, डेनियल जू के अनुसार, "रबर से बनी इस की-बोर्ड का यह लाभ होगा कि यह बहुत मुलायम व लचीली है। गिरने पर यह बिना नुकसान के उछल सकती है।"

शोधकर्ताऔं ने इस रबर की कार्यक्षमता के परीक्षण के लिए वीडियो गेम्स में इसका इस्तेमाल किया है और एक अलग परियोजना के रूप में संवेदन दास्ताने को भी बनाया गया है जिसका भविष्य में शूटिंग गेम्स में प्रयोग किया जाएगा।

"सट्रेचसेंस" कंपनी में कई लचीली पहन सकने योग्य वस्तुओं का निर्माण हो रहा है।

अब तक सख्त की-बोर्ड पर काम किया जाता रहा है, जिससे कभी-कभी शरीर के अंगों पर प्रतिकूल असर होता था लेकिन इस नए 'सॉफ्ट और फ्लेक्सिबल की-बोर्ड' से ऐसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।