पराधीनता की विजय से स्वाधीनता की पराजय सहस्त्र गुना अच्छी है। - अज्ञात।
सिद्धार्थ मल्होत्रा न्यूजीलैंड पर्यटन के भारतीय दूत  (विविध)  Click to print this content  
Author:भारत-दर्शन समाचार

बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को 'न्यूजीलैंड पर्यटन' (Tourism New Zealand) का भारतीय दूत नियुक्त किया गया है। वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में अपने अभिनय-जीवन की शुरूआत करने वाले ‘ब्रदर्स' के 30 वर्षीय अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘टूरिज्म न्यूजीलैंड' के पहले भारतीय दूत हैं।

Sidharath Malhotra Having Selfy

11 अक्टूबर को न्यूज़ीलैंड में पहुंचे बॉलीवुड के सुपर स्टार और 'ब्रदर्स' के अभिनेता 'सिद्धार्थ मल्होत्रा' अगले दस दिनों तक भारत में न्यूज़ीलैंड के पर्यटन राजदूत के रूप में यहाँ यात्रा करेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान सिद्धार्थ न्यूजीलैंड के उत्तरी और दक्षिणी दोनों द्वीपों के ऑकलैंड, वेलिंगटन, क्वीन्सटाउन और नॉर्थलैंड नगरों में जाएंगे।

सिद्धार्थ भारत में बहुत लोकप्रिय हैं जहाँ सोशल मीडिया में उनके ४.३ मिलियन से भी अधिक प्रशंसक हैं। उनकी नई फिल्म, 'ब्रदर' अभी पिछले महीने निकली है और वे इस समय दो और फिल्मों पर काम कर रहे हैं।

पर्यटन दूत के तौर पर सिद्धार्थ न्यूजीलैंड की संस्कृति को जानने, समझने और यहाँ के अनुभव के लिए दस दिनों की यात्रा पर हैं।

आइए, आपको उनकी यात्रा का साझीदार बनाएं! देखें सिद्धार्थ क्या कर रहे हैं न्यूज़ीलैंड में!


- रोहित कुमार 'हैप्पी'
  छायाचित्र: कैमिला रदरफोर्ड (Camilla Rutherford)

 

Previous Page
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें