हिंदी उन सभी गुणों से अलंकृत है जिनके बल पर वह विश्व की साहित्यिक भाषाओं की अगली श्रेणी में सभासीन हो सकती है। - मैथिलीशरण गुप्त।
आप के एहसान नीचे | ग़ज़ल
आप के एहसान नीचे दब मरें क्या?
आदमी से हम तुम्हें अब रब कहें क्या?
हाँ, जो दुनिया कर रही है, कर रही है
है जरूरी अब उसे हम सब करें क्या?
आयेगी जब मौत तब मरना है लाजिम
जीते जी हम मौत से हरदम डरें क्या?
आपने इक पल सहारा दे दिया जो
जिंदगी भर उसका हर्जाना भरें क्या?
- रोहित कुमार 'हैप्पी'
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)