राष्ट्रीयता का भाषा और साहित्य के साथ बहुत ही घनिष्ट और गहरा संबंध है। - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद।
तमिल फिल्मों के हास्य अभिनेता विवेक का निधन (विविध)  Click to print this content  
Author:भारत-दर्शन समाचार

17 अप्रैल (चेन्नई) तमिल फिल्मों के प्रसिद्ध हास्य कलाकार विवेक का दिल का दौरा पड़ने के बाद शनिवार तड़के उनका निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। चेन्नई के एसआईएमएस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

अभिनेता विवेक को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में पत्नी और बेटी है। अभिनेता विवेक ने गुरुवार को ही कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। एसआईएमएस अस्पताल ने यह स्पष्ट किया है कि विवेक के दिल का दौरा पड़ने का कोरोना वैक्सीन से कोई लेना-देना नहीं है।

कुछ वर्षों पूर्व ही अभिनेता विवेक के बेटे का डेंगू से निधन हो गया था।

विवेक के शव को विरुगगबक्कम स्थित उनके आवास पर लाया गया, जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रसिद्ध हास्य कलाकार को श्रद्धांजलि देने वालों में तमिल फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के अलावा उनके प्रशंसक भी सम्मिलित हैं। 17 अप्रैल की शाम को उनकाअंतिम संस्कार किया जाएगा।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी, द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन, अभिनेता रजनीकांत और संगीतकार ए आर रहमान सहित तमिल फिल्म उद्योग से जुड़े कई लोगों ने विवेक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

[भारत-दर्शन समाचार]

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश