राष्ट्रभाषा के बिना आजादी बेकार है। - अवनींद्रकुमार विद्यालंकार।
रवीश कुमार होंगे फिनलैंड में भारत के नये राजदूत (विविध)  Click to print this content  
Author:भारत-दर्शन समाचार

3 जून 2020 (भारत): विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव रवीश कुमार को फिनलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। कुमार काफी समय तक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी रहे हैं।

रवीश कुमार बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर के रहने वाले हैं। 1995 में संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास की और भारतीय विदेश सेवा में आये।

रवीश इससे पहले विदेश मंत्रालय के सबसे युवा प्रवक्ता हैं। विदेश मंत्रालय में अपनी सेवा देने से पहले वे जर्मनी में कार्यरत थे। रवीश कुमार की जगह पर अब 1999 बैच के भारतीय विदेश सेवा ( Indian Foreign Service ) के अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव को विदेश मंत्रालय का अगला प्रवक्ता बनाया जा सकता है।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, 1995 बैच के आईएफएस अधिकारी और मंत्रालय में संयुक्त सचिव रवीश कुमार को फिनलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया। इसमें कहा गया है कि कुमार अपना दायित्व जल्द ही संभाल सकते हैं।

रवीश कुमार अगस्त 2017 से अप्रैल 2020 तक भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पद पर रहे हैं। रवीश इससे पहले विदेश मंत्रालय के सबसे युवा प्रवक्ता हैं। उनके करियर की शुरुआत इंडोनेशिया के जकार्ता में भारत मिशन के साथ हुई। इसके बाद उनकी नियुक्ति थिंपू और लंदन में भी रही। दिल्ली में रहते हुए उन्होंने पूर्वी एशिया मामलों की जिम्मेदारी संभाली।

[भारत-दर्शन समाचार]

Previous Page
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें