भाषा देश की एकता का प्रधान साधन है। - (आचार्य) चतुरसेन शास्त्री।

गीतकार गोपालदास 'नीरज' नहीं रहे

19 जुलाई (भारत) गीतकार व कवि गोपालदास 'नीरज' का 19 जुलाई की सांय दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में देहांत हो गया। 'नीरज' 93 वर्ष के थे।

उनके पुत्र शशांक प्रभाकर ने भारतीय मीडिया को बताया कि आगरा में प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उनका पार्थिव शरीर पहले आगरा में लोगों के अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा और उसके पश्चात पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

 

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।