आसमान में तारे हैं,
हमको लगते प्यारे हैं।
चमक रहे, मुस्कुराते हैं,
टिमटिम करके गाते हैं।
सजे हुए हैं रंग-रंगीले,
लाल, हरे, नारंगी, पीले।
कुछ तो लंबी दौड़ लगाएं,
ये सब मेरे मन को भाएं।
रात-रात भर जाग रहे हैं,
कुछ बैठे, कुछ भाग रहे हैं।
सुबह से पहले सब सो जाते,
आसमान में फिर खो जाते।
—विन्ध्य प्रकाश मिश्र
ई-मेल : pinku1009@gmail.com
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)