कोई कौम अपनी जबान के बगैर अच्छी तालीम नहीं हासिल कर सकती। - सैयद अमीर अली 'मीर'।

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस | 30 सितंबर

30 सितंबर अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस के रूप में मनाया जाता है। अनुवाद दिवस बाइबल के अनुवादक सेंट जरोम (St. Jerome) की स्मृति में मनाया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 मई, 2017 को एक संकल्प पारित करके 30 सितंबर के दिन को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की।

इस दिवस के माध्यम से सभी देशों की भाषाओं में हो रहे अनुवाद कार्यों एवं अनुवादकों, भाषांतरकारों, दुभाषियों तथा भाषा एवं अनुवाद के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों और संस्थाओं की भूमिका को महत्व दिया जाता है। 

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।