हिंदी उन सभी गुणों से अलंकृत है जिनके बल पर वह विश्व की साहित्यिक भाषाओं की अगली श्रेणी में सभासीन हो सकती है। - मैथिलीशरण गुप्त।

बाबा नागार्जुन जयंती | 30 जून

बाबा के नाम से प्रसिद्ध कवि नागार्जुन का जन्म 30 जून 1911 (ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा) को अपने ननिहाल सतलखा, जिला दरभंगा, बिहार में हुआ था। आपका मूल नाम वैद्यनाथ मिश्र था। नागार्जुन तरौनी गाँव, जिला मधुबनी, बिहार के निवासी रहे। आपकी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय संस्कृत पाठशाला में हुई। बाद में  वाराणसी और कोलकाता में अध्ययन किया। 1936 में आप श्रीलंका चले गए और वहीं बौद्ध धर्म की दीक्षा ग्रहण की।  कुछ समय श्रीलंका में ही रहे फिर 1938 में  भारत लौट आए। अपनी कलम से आधुनिक हिंदी काव्य को और समृद्ध करने वाले नागार्जुन का 5 नवम्बर सन् 1998 को ख्वाजा सराय, दरभंगा, बिहार में निधन हो गया।

इनाम

कालिदास! सच-सच बतलाना ! | कविता

तेरे दरबार में क्या चलता है ? | कविता

बाकी बच गया अंडा | कविता

बापू महान | कविता

लोगे मोल? | कविता

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।