सआदत हसन मंटो

मंटो

सआदत हसन मंटो (Saadat Hasan Manto) का जन्म 11 मई, 1912 को समराला, पंजाब में हुआ था। आप कहानीकार और लेखक थे। मंटो ने फ़िल्म और रेडियो पटकथा लेखन व पत्रकारिता भी की।

विधाएँ: कहानी, फिल्म और रेडियो पटकथा, पत्रकारिता, संस्मरण। 

मुख्य कृतियाँ
कहानी संग्रह : आतिशपारे; मंटो के अफसाने; धुआँ; अफसाने और ड्रामे; लज्जत-ए-संग; सियाह हाशिए; बादशाहत का खात्मा; खाली बोतलें; लाउडस्पीकर; ठंडा गोश्त; सड़क के किनारे; याजिद; पर्दे के पीछे; बगैर उन्वान के; बगैर इजाजत; बुरके; शिकारी औरतें; सरकंडों के पीछे; शैतान; रत्ती, माशा, तोला; काली सलवार; मंटो की बेहतरीन कहानियाँ

संस्मरण : मीना बाजार

निधन
18 जनवरी, 1955 को  लाहौर में इस कहानीकार और लेखक का निधन हो गया।