हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म 23 सितंबर 1908 को सिमरिया, ज़िला मुंगेर, बिहार में एक सामान्य किसान के घर में हुआ था। रामधारी सिंह दिनकर एक ओजस्वी राष्ट्रभक्त कवि के रूप में जाने जाते थे। उनकी कविताओं में छायावादी युग का प्रभाव होने के कारण श्रृंगार के भी प्रमाण मिलते हैं।
दिनकर दो वर्ष के थे, जब उनके पिता का देहावसान हो गया। दिनकर के पिता एक साधारण किसान थे। दिनकर और उनके भाई-बहनों का पालन-पोषण उनकी विधवा माता ने किया। दिनकर का बचपन और यौवन देहात में बीता।
निधन: 24 अप्रैल 1974 को आपका निधन हो गया।
सम्मान: साहित्य अकादमी पुरस्कार, पद्मविभूषण, भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार
कविता संग्रह : रश्मिरथी; उर्वशी; हुंकार; कुरुक्षेत्र; परशुराम की प्रतीक्षा; हाहाकार
आलोचना : मिट्टी की ओर; काव्य की भूमिका; पंत, प्रसाद और मैथिलीशरण; हमारी सांस्कृतिक कहानी; शुद्ध कविता की खोज
इतिहास : संस्कृति के चार अध्याय