डॉ सुरेश कुमार मिश्रा उरतृप्त
डॉ सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ का जन्म 28 जनवरी, 1981 को हुआ। आपकी माता जी का नाम श्रीमती निर्मला मिश्रा व पिताजी का नाम स्व. रामकृष्ण मिश्रा है। आपने अशोक वाजपेयी के काव्य में आधुनिकता बोध विषय पर पीएच.डी. की है। आपने एम. ए. हिंदी (स्वर्ण पदक) व एम. ए. अंग्रेजी किया है।
तेलंगाना में प्रसिद्ध लेखक व कवि के रूप में जाने जाते हैं। तेलंगाना सरकार की पाठशाला, महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय स्तर की कुल 25 पुस्तकों में बतौर लेखक, संपादक तथा समन्वयक रहे हैं।
प्रकाशन
- तेलंगाना गांधी के.सी.आर (कवि- कविता संग्रह)
- सरल, सुगम, संक्षिप्त व्याकरण (लेखक - व्याकरण पुस्तक)
- एक तिनका इक्यावन आँखें (लेखक - व्यंग्य संग्रह)
- हिंदी भाषा के विविध आयामः वैश्विक परिदृश्य (संपादन)
- हिंदी भाषा साहित्य के विविध आयाम (संपादन)
- हिंदी साहित्य और संस्कृति के विविध आयाम (संपादन)
- आधुनिक हिंदी साहित्य का इतिहासः आचार्य रामचंद्र शुक्ल (ऑनलाइन संपादन)
- सबरंग में मेरे रंग (लेखक - पंजाब केसरी में प्रकाशित व्यंग्य माला)
- सदाबहार पांडेयजी (सुपरिचित व्यंग्यकार लालित्य ललित के व्यंग्य संग्रह - संपादन)
- दक्षिण भारत में प्राथमिक स्तर की हिंदी पाठ्यपुस्तकों का एक गहन अध्ययन (संपादन)
- शिक्षा के केंद्र में बच्चे (लेखन)
पुरस्कार व सम्मान
स्वर्ण जन्मभूमि पुरस्कार (मुख्यमंत्री नायडू) – 2002
राज्य स्तरीय श्रेष्ठ पाठ्यपुस्तक लेखक पुरस्कार – 2013 (आंध्र प्रदेश, भारत, मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी)
राज्य स्तरीय श्रेष्ठ पाठ्यपुस्तक लेखक, संपादक व समन्वयक पुरस्कार – 2014 (तेलंगाना, भारत, मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव)
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (म. ते. संगठन, भारत सरकार) - 2015
तेलंगाना गांधी के.सी.आर. काव्य ग्रंथ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार (केरल सरकार) - 2015
राष्ट्रीय दलित साहित्य पुरस्कार (केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान) - 2016
विश्व हिंदी अकादमी का श्रेष्ठ लेखक पुरस्कार (प्रसिद्ध लेखक गुलजार के करकमलों से)– 2020
प्रभासाक्षी का राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान (पूर्व स्पीकर नज्मा हेफ्तुल्ला के करकमलों से) – 2020
इंडियन बेस्टीज़ अवार्ड-2021 सम्मान, (राजस्थान के परिवहन मंत्री श्री प्रताप खचारवसिया के करकमलों से) एनआरबी फाउंडेशन, जयपुर
हिंदी अकादमी, मुंबई द्वारा नवयुवा रचनाकार सम्मान, (महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी के करकमलों से) 2021
तेलंगाना हिंदी अकादमी, तेलंगाना सरकार द्वारा श्रेष्ठ नवयुवा रचनाकार सम्मान, 2021 (तेलंगाना, भारत, के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के करकमलों से)
व्यंग्य यात्रा रवींद्रनाथ त्यागी सोपान सम्मान, 2021 – (आदरणीय सूर्यबाला जी, प्रेम जनमेजय जी, प्रताप सहगल जी, कमल किशोर गोयनका जी के करकमलों से)
व्यंग्यकार के रूप में
देश विदेश के प्रसिद्ध समाचार पत्रों (दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, पंजाब केसरी,
जनसत्ता, अमर उजाला आदि) में एक हजार से अधिक व्यंग्य लेख प्रकाशित
संपर्क
इंद्रप्रस्थ फेस-2, हस्थिनापुरम सेंट्रल, हैदराबाद, तेलंगाना, भारत - 500079
मोबाइलः +91 73 8657 8657
ई-मेल पताः drskm786@gmail.com