मध्य प्रदेश में भगवान राम का एक ऐसा मंदिर है जहां वे राजा के रूप में पूजे जाते हैं। यहाँ उनकी केवल आरती ही नहीं बल्कि पुलिस वाले उन्हें सशस्त्र सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) भी देते हैं। राजा राम का यह मंदिर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के ओरछा में स्थित है। इस मंदिर को ‘राजा राम मंदिर’ के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर प्रसाद के रूप में भक्तों को पान का बीड़ा दिया जाता है। इस मंदिर में पूजा करने लोग दूर-दूर से आते हैं। विदेशी सैलानियों का भी जब मध्य प्रदेश आगमन होता है तो वे ओरछा के इस मंदिर के दर्शन के अभिलाषी रहते हैं।
...