भारतीय छात्र की डूबने से मृत्यु

रचनाकार: भारत-दर्शन समाचार

दिसंबर, 2017 (न्यूज़ीलैंड) वेस्ट ऑकलैंड में एक भारतीय युवक की समुद्र में डूब जाने से मृत्यु हो गई।


'अखिल तांगरी' अपने मित्रों के साथ मुरवाई बीच के पास 'माओरी बे' पर गया हुआ था। वहीं समुद्री लहरों में फंसकर उसकी मृत्यु हो गई।


युवक पंजाब के लुधियाना से संबंध रखता था और इस वर्ष जुलाई में एक छात्र के रूप में न्यूजीलैंड आया था।


मृत युवक के दोस्त के अनुसार, वह उनमें से एक के जन्म-दिन का जश्न मनाने के लिए दो दोस्तों के साथ गया था। वे दिन में पेंटबॉल खेलने के लिए गए और वापस लौटने पर उन्होंने तैरने के लिए मुरवाई समुद्र तट पर जाने का फैसला किया।