न्यूजीलैंड के सांसद कंवलजीत बक्‍शी प्रवासी भारतीय दिवस पर सम्मानित

रचनाकार: भारत-दर्शन संकलन

ऑकलैंड, जनवरी, 10, 2015: न्यूजीलैंड के सांसद कंवलजीत बक्‍शी प्रवासी भारतीय दिवस पर सम्मानित होने वाले 15 प्रवासी भारतीयों में से एक होंगे। वे  न्यूजीलैंड की संसद में भारतीय मूल के प्रथम सदस्य हैं व न्यूजीलैंड की संसद के पहले सिख सदस्य भी हैं। वे मूलत: नई दिल्ली से संबंध रखते हैं, न्यूजीलैंड में आने से पहले वे नई दिल्ली में अपना व्यापार करते थे।