ऑकलैंड की ग्रीन हेवन नर्सरी ने वेबसाइट लांच की, अब नीम और आम के पौधे मिलेंगे न्यूज़ीलैंड में

रचनाकार: भारत-दर्शन समाचार

न्यूज़ीलैंड के बागवानी प्रेमियों और प्रवासी भारतीय समुदाय के लिए एक सुखद खबर है। ऑकलैंड स्थित ग्रीन हेवन नर्सरी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ कर दिया है। इस वेबसाइट के माध्यम से अब उपभोक्ता घर बैठे ही उन पौधों को मंगवा सकेंगे जो आमतौर पर न्यूज़ीलैंड के बाज़ार में उपलब्ध नहीं होते।

ग्रीन हेवन नर्सरी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह नर्सरी नीम के पौधे और आम के पौधे की अनेक किस्में उपलब्ध करवा रही है। नीम और आम भारतीय उपमहाद्वीप की पहचान माने जाते हैं। अब तक न्यूज़ीलैंड में इन पौधों की उपलब्धता लगभग असंभव थी, लेकिन ग्रीन हेवन नर्सरी ने इस कमी को पूरा करने का बीड़ा उठाया है।

नर्सरी प्रबंधन के अनुसार, उनका उद्देश्य केवल पौधे बेचना ही नहीं है, बल्कि बागवानी के शौक़ीन लोगों को ऐसी वनस्पतियों तक पहुँच दिलाना है, जो उनकी सांस्कृतिक धरोहर और परंपरा से जुड़ी हों। नीम को भारत में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा का आधार माना जाता है, जबकि आम को "फलों का राजा" कहा जाता है।

वेबसाइट लॉन्च होने के साथ ही अब ग्राहक ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं और अपने घर तक पौधे मँगवा सकते हैं। ग्रीन हेवन नर्सरी आने वाले समय में अन्य दुर्लभ और उष्णकटिबंधीय पौधों को भी अपनी सूची में शामिल करने की योजना बना रही है, ताकि न्यूज़ीलैंड के बागवानी प्रेमियों को और अधिक विकल्प मिल सकें।

यह पहल न केवल न्यूज़ीलैंड में बागवानी की दुनिया को नई दिशा देगी, बल्कि भारतीय उपमहाद्वीप से जुड़ी यादों और परंपराओं को भी यहाँ जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

[भारत-दर्शन समाचार]