राष्ट्रपति मुर्मू का न्यूज़ीलैंड में पारंपरिक स्वागत 

रचनाकार: भारत-दर्शन समाचार

न्यूज़ीलैंड की गवर्नर जनरल डेम सिंडी कीरो ने राजकीय भवन (गवर्नमेंट हाउस) में राष्ट्रपति मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया

8 अगस्त 2024 (न्यूज़ीलैंड): राष्ट्रपति मुर्मू आज राजधानी वेलिंगटन पहुंचीं, जहां न्यूज़ीलैंड की गवर्नर जनरल डेम सिंडी कीरो ने राजकीय भवन (गवर्नमेंट हाउस) में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 

राष्ट्रपति मुर्मू का पारंपरिक माओरी 'पोफिरी' समारोह में स्वागत

राष्ट्रपति मुर्मू का पारंपरिक माओरी 'पोफिरी' समारोह में स्वागत किया।

राष्ट्रपति को 'रॉयल गार्ड ऑफ ऑनर'

पारंपरिक स्वागत के पश्चात राष्ट्रपति को 'रॉयल गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया।

राष्ट्रपति मुर्मू का ऑकलैंड एयरपोर्ट पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी तीन देशों की राजकीय यात्रा के दूसरे चरण में कल फीजी से न्यूजीलैंड पहुंची थी, जहां न्यूज़ीलैंड के कृषि एवं वाणिज्य मंत्री एवं न्यूज़ीलैंड में भारत की उच्चायुक्त नीता भूषण ने राष्ट्रपति का ऑकलैंड एयरपोर्ट पर स्वागत किया। 

[भारत-दर्शन समाचार]