28 अप्रैल 2021 (न्यूज़ीलैंड): ऑस्ट्रेलिया में भारत के नए उच्चायुक्त, मनप्रीत वोहरा ने अपना पद संभाल लिया है।
ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त, मनप्रीत वोहरा, भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी हैं। आप इससे पूर्व मैक्सिको में भारत के राजदूत रहे हैं। आप अनेक देशों के राजदूत और उच्चायुक्त रहे हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने मार्च में आपकी नियुक्ति की घोषणा की थी।
ऑस्ट्रेलिया पहुँचने पर उच्चायुक्त, मनप्रीत वोहरा ने ट्वीट कर कहा, "मैं कैनबरा पहुंचने और यहाँ भारत के उच्चायुक्त के रूप में अपना कार्य आरंभ करने के लिए रोमांचित हूँ। मैं मैक्सिको, भारत और ऑस्ट्रेलिया के सहयोगियों को धन्यवाद देता हूँ, जिन्होंने इसे सुखद बनाया और महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।"
न्यूज़ीलैंड में भारत के उच्चायुक्त, मुक्तेश परदेशी ने उच्चायुक्त, मनप्रीत वोहरा को शुभकामनाएं दी हैं। न्यूज़ीलैंड के भारतीय उच्चायुक्त, मुक्तेश परदेशी भी पहले मैक्सिको में भारत के राजदूत रहे हैं। आप 2019 तक वहां के राजदूत रहे हैं।
[भारत-दर्शन समाचार]