प्रेमचंद पर कविताएं

रचनाकार: रोहित कुमार हैप्पी

प्रेमचंद को उपन्यास सम्राट और कथा सम्राट कहा जाता है। प्रेमचंद विराट व्यक्तित्त्व के मालिक थे। अनेक  कवियों ने प्रेमचंद पर कविताएं रची हैं। प्रेमचंद कविता लिखने वाले कवियों में नज़ीर बनारसी, गौरीशंकर मिश्र द्वजेन्द्र, गुलज़ार, केदारनाथ अग्रवाल, बाबा नागार्जुन, अदम गोंडवी, डॉ दिनेश चमोला 'शैलेश', शैल चतुर्वेदी और 'रुबाई सम्राट' के रूप में लोकप्रिय रहे, 'उदयभानु हंस' जैसे साहित्यकार सम्मिलित हैं। वे जानते हैं--प्रेमचंद जैसे साहित्यकार सदियों में जन्म लेते हैं, तभी तो वे कहते है--

"कौन अब सुनाएगा, दर्द हमको माटी का
प्रेमचंद गूंगा है, हुआ लापता निराला है।"  

विशेष: यहाँ प्रेमचंद पर विभिन्न कवियों की कविताएँ संकलित की गई हैं।