अंग्रेजी के माया मोह से हमारा आत्मविश्वास ही नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान भी पददलित हुआ है। - लक्ष्मीनारायण सिंह 'सुधांशु'।

राजगोपाल सिंह | दोहे

राजगोपाल सिंह के हिंदी दोहे | Dohe | Hindi Couplets by Rajgopal Singh

बाबुल अब ना होएगी, बहन भाई में जंग
डोर तोड़ अनजान पथ, उड़कर चली पतंग

बाबुल हमसे हो गई, आख़िर कैसी भूल
क्रेता की हर शर्त जो, तूने करी कबूल

धरती या कि किसान से, हुई किसी से चूक
फ़सल के बदले खेत में, लहके है बंदूक

अद्भुत है, अनमोल है, महानगर की भोर
रोज़ जगाए है हमें, कान फोड़ता शोर

रोटी-रोज़ी में हुई, सारी उम्र तमाम
कस्तूरी लम्हे हुए, बिना-मोल निलाम

- राजगोपाल सिंह

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।