भाषा और राष्ट्र में बड़ा घनिष्ट संबंध है। - (राजा) राधिकारमण प्रसाद सिंह।

झेप अपनी मिटाने निकले हैं

झेप अपनी मिटाने निकले हैं
फिर किसी को चिढ़ाने निकले हैं

ऊब कर आदमी की बस्ती से
टहलने के बहाने निकले हैं

शुक्र है अपनी अंधी  बस्ती में
चंद हज़रात काने निकले हैं

पोंछ कर अश्क बंद कमरे में
आज फिर मुस्कराने निकले हैं

सूदखोरों की एक अमानत हैं 
खेत से जितने दाने निकले हैं

जिसका चूल्हा जला न हफ्तों से
अब उसी को जलाने निकले हैं

-विजय कुमार सिंघल

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।