यह संदेह निर्मूल है कि हिंदीवाले उर्दू का नाश चाहते हैं। - राजेन्द्र प्रसाद। 

बदन पे जिसके...  (काव्य)    Print this  
Author:गोपालदास ‘नीरज’

बदन पे जिसके शराफत का पैरहन देखा 
वो आदमी भी यहाँ हमने बदचलन देखा 

खरीदने को जिसे कम थी दौलते दुनिया 
किसी कबीर की मुट्ठी में वो रतन देखा 

मुझे मिला है वहाँ अपना ही बदन ज़ख्मी 
कहीं जो तीर से घायल कोई हिरन देखा 

बड़ा न छोटा कोई, फर्क बस नज़र का है 
सभी पे चलते समय एक-सा कफन देखा 

ज़बाँ है और, बयाँ और, उसका मतलब और 
अजीब आज की दुनिया का व्याकरण देखा 

लुटेरे, डाकू भी अपने पे नाज़ करने लगे 
उन्होंने आज जो संतों का आचरण देखा 

जो सादगी है कहन में हमारे 'नीरज' की 
किसी पे और भी क्या ऐसा बाँकपन देखा

-नीरज 

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें