अंग्रेजी के माया मोह से हमारा आत्मविश्वास ही नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान भी पददलित हुआ है। - लक्ष्मीनारायण सिंह 'सुधांशु'।
जो दीप बुझ गए हैं | दुष्यंत कुमार की नव वर्ष पर कविता
जो दीप बुझ गए हैं
उनका दु:ख सहना क्या,
जो दीप, जलाओगे तुम
उनका कहना क्या,
सुधि की हथेलियों पर
चिंतित माथा न धरो,
जो दीप जल रहे हैं
अब उनकी बात करो ।
-दुष्यंत कुमार
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)