देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

हैदराबाद में खुलेगा गूगल का नया परिसर

17 दिसंबर 2015 (भारत): गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचई ने कहा है कि गूगल हैदराबाद में एक नया परिसर खोलेगी और वह देश में इंटरनेट उपयोग के दायरे में अधिकाधिक लोगों को लाने के लिए काम करेगी। पिचई ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमने रेलटेल के साथ 400 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई देने का फैसला किया है। 2016 के अंत तक 100 स्टेशन इंटरनेट से जुड़ जाएंगे।

मुंबई सेंट्रल स्टेशन जनवरी तक ऑनलाइन हो जाएगा। यह गूगल द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कैलिफोर्निया मुख्यालय में किए गए वादों का हिस्सा है। देश में निवेश योजना पर उन्होंने कहा कि हम बेंगलूरु और हैदराबाद परिसरों में इंजीनियरिंग में निवेश बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि हम हैदराबाद में एक विशाल परिसर भी बनाएंगे। उन्होंने हालांकि यह स्पष्ट नही किया कि इस पर कितना निवेश होगा। इस समय भारत में गूगल के 1,500 कर्मचारी काम करते हैं।

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।