देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

अमिता शर्मा की क्षणिकाएं

कवि

कवि तुम
कुम्हार हो क्या?
धरते रहते हो चाक पर
अपनी पराई पीड़ाएं
और गढ़ जाती हैं
कविताएं ।

- अमिता शर्मा

#

 

अतिथि सत्कार

अतिथि सत्कार का,
अनुभव है 'लेटैस्ट'।
भूत समझकर चीख पड़े,
देख लिए जब 'गेस्ट'।

- अमिता शर्मा

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।