13 मई 2020 (न्यूज़ीलैंड): भारत ने अँग्रेजी में एक प्रेरणादायक गीत "यूनाइटेड वी फाइट" (United We Fight) गीत की रचना की है। महामारी के विरुद्ध लड़ाई को समर्पित यह गीत भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद (ICCR), दिल्ली ने प्रस्तुत किया है। इसमें अनेक प्रसिद्ध गायकों, कलाकारों और वादकों को दर्शाया गया है।
यह गीत जोहा अलवरेस द्वारा लिखित है। इसे संगीतबद्ध किया है उषा उत्थुप, सलीम मर्चेंट, शेफाली अल्वारेस रशीद, बेनी दयाल, सोनम कालरा, चंदन बाला कल्याण, जो अल्वारेस, सैलोम और समीरा ने। संगीत दिया है टब्बी, पंडित रवि चारी, पंडित राकेश चौरसिया और उस्ताद फैसल कुरैशी ने। अँग्रेजी गीत को भारतीय शास्त्रीय संगीत के नोट्स और बीट्स में गाया गाया है, जो वसुधा एव कुटुम्बकम् का सार है।
"कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई को प्रेरित करने और इरादे मजबूत करने के हमारे संयुक्त प्रयासों में, आईसीसीआर "यूनाइटेड वी फाइट" नामक एक प्रेरक गीत पेश करता है। गीत लोगों को एकजुट रहने और लोगों के दिलों में आशा को प्रज्ज्वलित करने और उन्हें इन कठिन समय में सकारात्मक सोचने के लिए प्रोत्साहित करने में मदद करने के लिए है।" |