यदि हम अंग्रेजी दूसरी भाषा के समान पढ़ें तो हमारे ज्ञान की अधिक वृद्धि हो सकती है। - जगन्नाथप्रसाद चतुर्वेदी।

नकली और असली

नकली आँखें बीस लगा ले,
अँधा देख न सकता है।
मनों पोथियाँ बगल दबा ले,
मूरख सोच न सकता है ॥

लदे पीठ पर नित्य सरंगी,
गदहा राग न कह सकता।
चाहे जितना पान चबा ले,
भैंसा स्वाद न लह सकता ॥

नहीं चढ़ाकर कोरी कलई,
तांबा बन सकता सोना ।
नहीं मोर के पंखे पाकर,
कौवे का मिटता रोना ॥

नकल व्यर्थ की करता है जो,
सदा अन्त में रोता है।
बिना गुणों के नहीं जगत में,
मान किसी का होता है ॥

- अरुण प्रकाश 'विशारद' 
[शिशु, सितंबर 1925, संपादक: सुदर्शनाचार्य, सुदर्शन प्रेस, प्रयाग]

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।