ऑकलैंड में भारतीय प्रवासी समुदाय ने किया 79वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

79वां स्वतंत्रता दिवस

17 अगस्त, 2025 (ऑकलैंड) : ऑकलैंड के महात्मा गांधी सेंटर में भारतीय प्रवासी समुदाय ने 79वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2025 का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 1,500 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जो न्यूज़ीलैंड में भारतीय समुदाय की एकजुटता दर्शाता है।

79वां स्वतंत्रता दिवस

इस समारोह में  न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन, मार्क मिशेल (एथनिक कम्युनिटीज़ मंत्री), भारत की उच्चायुक्त नीता भूषण और भारत के कांसुलेट जनरल डॉ. मदन मोहन सेठी सम्मिलित हुए। इसके साथ ही विभिन्न राजनीतिक और सामुदायिक संगठनों के अनेक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

79वां स्वतंत्रता दिवस

कार्यक्रम में मनभावन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसने भारतीय समुदाय की प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया। एकता की भावना इस आयोजन का मुख्य संदेश था, जिसमें विभिन्न प्रवासी संगठनों के सामूहिक प्रयास सम्मिलित थे।

यह समारोह न केवल भारत की स्वतंत्रता का स्मरण था, बल्कि न्यूज़ीलैंड में बसे भारतीय समुदाय की जीवंतता, सहनशीलता और एकता का भी प्रतीक था।

[भारत-दर्शन समाचार]