फीजी, 6 अगस्त : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंगलवार को फीजी के सुवा में फीजी के राष्ट्रपति रातू विलियम मैवालिली काटोनिवेरे द्वारा फीजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, 'कंपेनियन ऑव द ऑर्डर ऑफ फीजी' से सम्मानित किया गया।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में 5 अगस्त को फीजी पहुंचीं थीं। राष्ट्रपति मुर्मू फीजी के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 5-7 अगस्त तक फीजी की राजकीय यात्रा पर हैं। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की फीजी की पहली यात्रा है।
[भारत-दर्शन समाचार]