लाला लाजपत राय | 28 जनवरी

पंजाब केसरी लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी, 1865 को हुआ था।

लाला लाजपतराय
[जन्म- 28 जनवरी, 1865, मृत्यु- 17 नवंबर, 1928]

आजीवन ब्रिटिश राजशक्ति का सामना करते हुए अपने प्राणों की परवाह न करने वाले लाला लाजपत राय 'पंजाब केसरी' कहे जाते हैं। लाला लाजपत राय भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। ये भारतीय 'राष्ट्रीय कांग्रेस' के 'गरम दल' के प्रमुख नेता थे। वह पूरे पंजाब के प्रतिनिधि थे। उनकी देशसेवा विख्यात है।