अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस | 21 फरवरी

 

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (International Mother Language Day) 21 फरवरी को मनाया जाता है।

17 नवंबर, 1999 को यूनेस्को ने इसे 'अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस' स्वीकृति दी थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व में भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिता को बढ़ावा देना है।

माँ के आंचल में पल्लवित हुई भाषा बालक के मानसिक विकास को शब्द व पहला सम्प्रेषण देती है। मातृ भाषा ही सबसे पहले इंसान को सोचने-समझने और व्यवहार की अनौपचारिक शिक्षा और समझ देती है।