
भारत कुमार यानी मनोज कुमार का 24 जुलाई को जन्म-दिवस होता है।
मनोज कुमार बहुआयामी कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्म निर्माण की प्रतिभा के साथ-साथ निर्देशन, लेखन, संपादन और बेजोड़ अभिनय से अपनी विशेष पहचान बनायी है।
मनोज कुमार का वास्तविक नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी है और आपका जन्म 24 जुलाई 1937 को हुआ था।
मनोज कुमार ने अपनी स्नातक की शिक्षा दिल्ली के हिंदू कॉलेज से की। इसके बाद वे अभिनेता बनने का सपना लेकर मुंबई आ गये।
अभिनेता मनोज कुमार ने 1957 में प्रदर्शित फिल्म , 'फैशन' से अपना फिल्मी-जीवन आरंभ किया था।
मनोज कुमार को 'भारत कुमार' कहे जाने का कारण यह था कि उनकी फिल्मों में देश-भक्ति होती थी। 'भारत कुमार' ने अपने चलचित्रों के माध्यम से 'किसान' और 'जवान' दोनों का सम्मान किया। देश को स्वस्थ मनोरंजन दिया।
[ भारत-दर्शन] |