एक दिन बादशाह राजकीय कार्मो से अवकाश पाकर अपने दरबार में बैठे हुए थे। इधर-उधर की बातें भी हो रहीं थीं। तभी बादशाह ने पूछा—“गर्मी, बरसात, जाड़ा, हेमन्त, शिशिर और बसन्त इन छहों ऋतुओं में सर्वोत्तम ऋतु कौन-सी है?"
दरबारियों ने अपनी अभिरुचि के अनुसार किसी ने कुछ और किसी ने कुछ बतलाया, परन्तु बादशाह संतुष्ट न हुआ। तब बादशाह ने बीरबल से से पूछा—“ बीरबल! गर्मी, बरसात, जाड़ा, हेमन्त, शिशिर और बसन्त इन छहों ऋतुओं में सर्वोत्तम ऋतु कौन-सी है?”
बीरबल ने तुरत उत्तर दिया, "पृथ्वीनाथ! पेट भरों को सभी ऋतुएँ अच्छी होती हैं, भूखों के लिये एक भी नहीं यानी सभी बुरी होती हैं।"
[अकबर-बीरबल विनोद] |