अहिंदी भाषा-भाषी प्रांतों के लोग भी सरलता से टूटी-फूटी हिंदी बोलकर अपना काम चला लेते हैं। - अनंतशयनम् आयंगार।

लोमड़ी और अंगूर (बाल-साहित्य )

Print this

Author: भारत-दर्शन संकलन

एक बार एक लोमड़ी इधर-उधर भटकती हुई एक बाग में जा पहुँची। बाग में फैली अंगूर की बेल अंगूरों से लड़ी हुई थी। उस पर पके हुए अंगूरों के गुच्छे लटक रहे थे। पके अंगूरों को देखकर लोमड़ी के मुँह में पानी आ गया।

अंगूरों के गुच्छे ऊँचाई पर थे और लोमड़ी उन तक पहुँच नहीं पा रही थी। लोमड़ी अंगूरों के गुच्छों तक पहुँचने की कोशिश करने लगी। उसने कई बार छलांगें लगायी लेकिन पूरा जोर लगाने पर भी वह अंगूरों तक नहीं पहुँच सकी। वह अंगूर का एक दाना भी नहीं पा सकी।

अब लोमड़ी उछल-उछलकर थक गई और उसे विश्वास हो गया कि वह अंगूरों तक नहीं पहुँच सकती। तब वह बाग से बाहर निकाल आई। दूसरे जानवरों ने उसे कहते सुना, "ये अंगूर खट्टे हैं। इन्हें खाकर मैं बीमार पड़ सकती हूँ, इसलिए मैं इन्हें नहीं खाऊँगी।"

[भारत-दर्शन संकलन]

 

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश