प्रेत समुद्र के पास किसी नगर के वासी बड़े विलासी और आलसी थे और परमेश्वर ने उन्हें धर्मोपदेश करने को, हजरत मूसा को भेजा। मूसा ने बड़ी गम्भीरता से उन्हें अपने सिद्धान्त समझाए और धर्मोपदेश दिया। उन महाशयों ने मूसा की ओर मुंह चिढ़ाया और उसके भाषण को सुनकर जंभाड्यां लीं और दांत निकालकर मूसा को स्पष्ट सुना दिया कि हमें तुम्हारी जरूरत नहीं है। मूसा ने अपना रास्ता लिया।... वे सब मनुष्य बन्दर हो गये। अब वे जगत की ओर मजे में मुह चिढ़ाते हैं और चिढ़ाते ही रहेंगे।
...
लघुकथाएं
लघु-कथा, *गागर में सागर* भर देने वाली विधा है। लघुकथा एक साथ लघु भी है, और कथा भी। यह न लघुता को छोड़ सकती है, न कथा को ही। संकलित लघुकथाएं पढ़िए -हिंदी लघुकथाएँ व प्रेमचंद की लघु-कथाएं भी पढ़ें।
इस श्रेणी के अंतर्गत
बन्दर | लघुकथा
अस्तित्वहीन नहीं | लघुकथा
उस रात कड़ाके की सर्दी थी। सड़क के दोनों ओर की बत्तियों के आसपास कोहरा पसर गया था।
...
बेटी | लघुकथा
‘छुट्टी की बड़ी समस्या है दीदी, पापा अस्पताल में नर्सो के सहारे हैं!’ भाई से फोन वार्ता समाप्त होते ही सुमी तुरन्त अटैची तैयार कर बनारस से दिल्ली चल दी।
अस्पताल पहुँचते ही देखा कि पापा बेहोशी के हालत में बड़बड़ा रहे थे। उसने झट से उनका हाथ अपने हाथों में लेकर, एहसास दिला दिया कि कोई है, उनका अपना।
हाथ का स्पर्श पाकर जैसे उनके मृतप्राय शरीर में जान-सी आ गयी हो। वार्तालाप घर-परिवार से शुरू होकर न जाने कब जीवन बिताने के मुद्दे पर आकर अटक गयी।
एक अनुभवी स्वर प्रश्न बन उभरा, तो दूसरा अनुभवी स्वर उत्तर बन बोल उठा—"पापा, पहला पड़ाव आपके अनुभवी हाथ को पकड़ के बीत गया। दूसरा पति के ताकतवर हाथों को पकड़ बीता और तीसरा बेटों के मजबूत हाथों में बीत गया।"
"चौथा ...! वह कैसे बीतेगा, कुछ सोचा? वही तो बीतना कठिन होता है बिटिया।"
"चौथा आपकी तरह!"
"मेरी तरह! ऐसे बीमार, नि:सहाय!"
"नहीं पापा, आपकी तरह अपनी बिटिया के शक्तिशाली हाथों को पकड़, मैं भी चौथा पड़ाव पार कर लूँगी।"
"मेरा शक्तिशाली हाथ तो मेरे पास है, पर तेरा किधर है?" पिता ने मुस्कुराकर पूछा।
"नानाजी..." तभी अंशु का सुरीला स्वर उनके कानों में पड़ा जो पूरे कमरे को संगीतमय कर गया।
-सविता मिश्रा ‘अक्षजा'
आगरा, भारत
ई-मेल : 2012.savita.mishra@gmail.com
...