जलियाँवाला बाग - Jallianwala Bagh
वर्ष 1919 में तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने इसी स्थान पर लगभग 2000 भारतीयों का नरसंहार किया था। आज यहाँ उस दुःखद घटना की याद दिलाता यह स्मारक, 'अमर ज्योति' स्थित है।
जलियाँवाला बाग स्मारक - स्वतंत्रता के पश्चात अमेरिकी डिजाइनर बेंजामिन पोक ने जलियाँवाला बाग स्मारक का डिजाइन तैयार किया, जिसका उद्घाटन 13 अप्रैल 1961 को हुआ।
इस नरसंहार में मरने वालों की संख्या ब्रिटिश सरकार ने 300 बताई जबकि ट्रस्ट व अन्य रिपोर्टों के अनुसार यह संख्या लगभग दो हजार थी।