वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। - मैथिलीशरण गुप्त।

सैनिक

जीविका के लिए निकले थे
हम अपने-अपने घरों से

उन्होंने हमारे हाथों में
थमा दी थीं बंदूकें
सिर पर हेल्मेट
और पैरों में बूट

मैं बरसाता हूँ गोलियाँ
धुआँधार
वे गिरते हैं
वे छटपटाते हैं
मैं उनमें से किसी को नहीं पहचानता

मुझे बताया गया है
वे मेरे दुश्मन हैं
और जिसके लिए लड़ रहा हूँ मैं
वही है मेरा देश।

- विश्वनाथ प्रसाद तिवारी

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।