भाषा और राष्ट्र में बड़ा घनिष्ट संबंध है। - (राजा) राधिकारमण प्रसाद सिंह।

पाँच हाइकु

महँगा सौदा
बचपन खोकर
मिली जवानी।

धरा सुदरी
श्रावण में पहने
हरी चूनरी।

घृणा, प्रेम में,
अवरोध बनी क्या?
कोई भी भाषा।

कोई भी रात
इतनी काली नहीं--
सूर्य न देखे।

उम्र के साथ
एक एक टूटते
जीवन भ्रम।

- डॉ. भगवतशरण अग्रवाल
[सबरस हाइकु काव्य, साहित्य भारती प्रकाशन, अहमदाबाद]

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।