भाषा और राष्ट्र में बड़ा घनिष्ट संबंध है। - (राजा) राधिकारमण प्रसाद सिंह।

हाइकु 

रास्ते में बचे
झुलस गये पिता
घर में आ के

अनाथ बच्चा
भर रहा कॉलम
स्थायी पते का

चिता का धुआँ
पल में उड़ गया
इंसां का अहं

बड़े बंगले
हरे भरे गमले
मुरझाई माँ

मना ले आये
नाराज समधी को
माँ के गहने

-अभिषेक कुमार, भारत 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।