हिंदी उन सभी गुणों से अलंकृत है जिनके बल पर वह विश्व की साहित्यिक भाषाओं की अगली श्रेणी में सभासीन हो सकती है। - मैथिलीशरण गुप्त।

छोटा बड़ा

एक विशाल वृक्ष की छाया से हटकर मैं खड़ा था और मेरे हाथ में एक सुंदर, छोटा आईना था ।

मैं यह देखकर चकित रह गया कि वह विशाल वृक्ष उस छोटे आईने में एक अंगुल के बराबर भी नहीं था।

X X X

कवि ने वृक्ष देखा और देखा उसके प्रतिबिंब को। उसके मन में एक प्रश्न उठा--जो हमें इतना छोटा दीखता है, क्या वह वस्तुतः इतना महान् भी हो सकता है ?

- प्रेमनारायण टंडन

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।