कैदी कविराय की कुंडलिया  (काव्य)       
Author:अटल बिहारी वाजपेयी | Atal Bihari Vajpayee

गूंजी हिन्दी विश्व में स्वप्न हुआ साकार,
राष्ट्रसंघ के मंच से हिन्दी का जैकार।
हिन्दी का जैकार हिन्द हिन्दी में बोला,
देख स्वभाषा-प्रेम विश्व अचरज में डोला।
कह कैदी कविराय मेम की माया टूटी,
भारतमाता धन्य स्नेह की सरिता फूटी।।

#

बनने चली विश्वभाषा जो अपने घर में दासी,
सिंहासन पर अंग्रेजी को लखकर दुनिया हांसी।
लखकर दुनिया हाँसी हिन्दी वाले हैं चपरासी,
अफसर सारे अंग्रेजीमय अवधी हों मद्रासी।
कह कैदी कविराय विश्व की चिन्ता छोड़ो,
पहले घर में अँग्रेज़ी के गढ़ को तोड़ो।

- अटल बिहारी वाजपेयी

Back
 
 
Post Comment
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश