
डॉ अनुला मौर्य को जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर का कुलपति नियुक्त किया गया है। वे इस विश्वविद्यालय की प्रथम महिला कुलपति होंगी।
डॉ मौर्य देहली के कालिंदी कॉलेज की प्राचार्या हैं। कालिंदी कॉलेज देहली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है। डॉ मौर्य शीघ्र ही संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर में अपना नया पदभार संभालेंगी।

डॉ मौर्य चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से पी एचडी हैं। इसके अतिरिक्त आपने एल.एल.बी की हुई है। आपने देहली विश्विद्यालय से संस्कृत आनर्स के साथ बी.ए की हुई है और आप संस्कृत में एम.ए हैं।
जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना2001 में हुई थी। यह पहला अवसर है जब संस्कृत विश्वविद्यालय में महिला कुलपति इस पद पर आसीन होंगी।
- रोहित कुमार 'हैप्पी'
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)