मुस्लिम शासन में हिंदी फारसी के साथ-साथ चलती रही पर कंपनी सरकार ने एक ओर फारसी पर हाथ साफ किया तो दूसरी ओर हिंदी पर। - चंद्रबली पांडेय।
अरविंद कुमार का जन्म-दिवस | 17 जनवरी
 
 

अरविंद कुमार : 90 वर्ष के 'युवा' शब्द-साधक

अरविंद कुमार

 

अँग्रेज़ी की एक कहावत है, 'Age is a state of mind!' यानी 'आयु मन की एक अवस्था है।' So you are "only as old as you feel".

90 वर्षीय शब्द-साधक व हिंदी कर्मयोगी 'अरविंद कुमार' की बात की जाए तो पूर्णतया प्रमाणित हो जाता है कि सचमुच उम्र मन की एक अवस्था भर है।

अरविंद जी का जन्म 17 जनवरी 1930 को  मेरठ (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। वे कहते हैं, 'मेरी उम्र है 85 (यह कथन कुछ वर्ष पूर्व का है) साल। सत्तर साल हैं काम के!'

आपकी मुख्य कृतियों में समांतर कोश, द पेंगुइन इंगलिश-हिंदी एंड हिंदी-इंगलिश थिसारस एंड डिक्शनरी,  अरविंद तुकांत कोश व ब्रह्म विद्या योग शास्त्र हैं। आपने विक्रम सैंधव (जुलियस सीजर), फाउस्ट : एक त्रासदी अनुवाद भी किए हैं।

आप माधुरी व सर्वोत्तम के संपादक रह चुके हैं।

17 जनवरी 2021 को वे अपने इक्यानवें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं।

समांतर कोश से अब तक उनके केवल कोश ही प्रकाशित हुए हैं लेकिन पहली बार यह पुस्तक एक अलग तरह का प्रकाशन होगा। इसकी सामग्री नौ संभागोँ मेँ विभाजित है। इसमें 21 पृष्ठ निजी जीवन के बारे में व शेष सारी सामग्री उनके काम के बारे में है।

#

अरविंद कुमार के बारे में कुछ सामग्री यहाँ प्रकाशित की जा रही है। विश्वास है पठनीय लगेगी।

 
 

Comment using facebook

 
 
Post Comment
 
Name:
Email:
Content:
 
 
  Type a word in English and press SPACE to transliterate.
Press CTRL+G to switch between English and the Hindi language.

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश